Free Silai Machine Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई है। इस योजना का उद्देश्य देश की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इसके तहत कमजोर वर्ग की महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रदेश की लगभग 50,000 से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
योजना का नाम | फ्री सिलाई मशीन योजना |
किसने शुरू की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
संबंधित विभाग | महिला कल्याण एवं उत्थान विभाग |
लाभार्थी | देश की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in/ |
Table of Contents
सिलाई मशीन योजना क्या है
सिलाई मशीन योजना भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीनें प्रदान की जाती हैं ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें और अपनी आजीविका का साधन बना सकें।
राज्य की आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों की महिलाओं को घर से ही अपना उद्योग शुरू करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत महिलाएं सिलाई मशीन पर अपने आसपास के लोगों के कपड़े सिलकर पैसे कमा सकती हैं और अपने परिवार की देखभाल कर सकती हैं। महाराष्ट्र राज्य की आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों की महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास हो, साथ ही उन्हें घर बैठे रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके ताकि वे अपनी और अपने परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी कर सकें, इस उद्देश्य से मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण किया जाता है।
सिलाई मशीन योजना के उद्देश्य
- महिलाओं को सशक्त बनाना: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए।
- रोजगार के अवसर: महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि करना।
- स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देना: स्थानीय स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करना।
सिलाई मशीन योजना के लाभ
- मुफ्त सिलाई मशीन: योजना के तहत प्रदेश की लगभग 50,000 से अधिक बेरोजगार महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाएगी।
- प्रशिक्षण: महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे इस मशीन का सही उपयोग कर सकें और अच्छे उत्पाद बना सकें।
- स्वरोजगार: महिलाओं को अपना खुद का सिलाई का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी, जिससे वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेंगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना कौन-कौन से राज्यों में शुरू की गई है
फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत अभी सिर्फ कुछ ही राज्यों में की गई है। धीरे-धीरे इस संपूर्ण भारत में लागू कर दिया जाएगा नीचे देखिए इन 10 राज्यों में अभी यह योजना शुरू की गई है।
- हरियाणा
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- उत्तर प्रदेश
- कर्नाटक
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- बिहार
- तमिलनाडु
Silai Machine Yojana की शर्तें और नियम
- योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा।
- महाराष्ट्र राज्य के बाहर की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- आवेदिका महिला आर्थिक दृष्टि से गरीब परिवार की बेरोजगार महिला होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला की उम्र 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही दिया जाएगा।
- राज्य के पुरुषों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- आवेदिका महिला के परिवार की वार्षिक आय 1.2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के पास सिलाई का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
- आर्थिक दृष्टि से गरीब परिवार की विधवा और विकलांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि आवेदिका महिला ने केंद्र या राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी अन्य सिलाई मशीन योजना के तहत लाभ प्राप्त किया है, तो ऐसी स्थिति में उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- सरकारी नौकरी में कार्यरत महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- यदि आवेदिका महिला विधवा है, तो उसे आवेदन के साथ पति का मृत्यु प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा।
- यदि आवेदिका महिला विकलांग है, तो उसे आवेदन के साथ विकलांग प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा।
- एक परिवार की केवल एक ही महिला को मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ दिया जाएगा।
- यदि आवेदिका महिला ने गलत जानकारी देकर आवेदन किया है, तो ऐसी स्थिति में उसे इस योजना से निरस्त कर दिया जाएगा।
सिलाई मशीन योजना के लिये पात्रता
- फ्री सिलाई मशीन का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला भारतीय होनी चाहिए।
- आयुसीमा: आवेदन करने वाली महिला की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला के पति की आय ₹12000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही प्राप्त होगा।
- देश की विधवा एवं विकलांग महिलाएं भी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
सिलाई मशीन योजना के लिये आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- बिजली का बिल
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- बैंक खाता विवरण
- महिला विधवा होने पर पति का मृत्यु प्रमाणपत्र
- महिला विकलांग होने पर विकलांग प्रमाणपत्र
- परिवार की आय प्रमाणपत्र
सिलाई मशीन योजना के लिये आवेदन कैसे करें
- जो महिला इस योजना में आवेदन करना चाहती है उन्हें सबसे पहले ऊपर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके Free Silai Machine Yojana का रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।
- सिलाई मशीन योजना का आवेदन करणे के लिये आपको संबंधित कार्यालय में जाना होगा ।
- इसके अलावा आप फ्री सिलाई मशीन योजना का फार्म आपके नजदीक के CSC सेंटर पे भी भर सकते हो।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सिलाई मशीन योजना क्या है?
सिलाई मशीन योजना एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त या सब्सिडी पर सिलाई मशीनें प्रदान की जाती हैं ताकि वे घर बैठकर कपड़े सिलकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें।
इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
इस योजना का लाभ आमतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं। पात्रता मानदंड राज्य और योजना के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।
इस योजना के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए?
आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है।
योजना के लिए कहां आवेदन कर सकता/सकती हूं?
आप अपने जिले के उद्योग केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग या ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
आपको आवेदन फॉर्म भरकर और आवश्यक दस्तावेज जमा करके आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म आपको संबंधित कार्यालय से मिल जाएगा।
क्या मुझे सिलाई मशीन के साथ कोई प्रशिक्षण भी दिया जाएगा?
कई योजनाओं में सिलाई मशीन के साथ-साथ सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
अगर मेरे पास पहले से ही सिलाई मशीन है तो क्या मैं इस योजना का लाभ ले सकता/सकती हूं?
नहीं, आमतौर पर जिनके पास पहले से ही सिलाई मशीन है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता।